भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बागड़ी लक्ष्मणगढ़ दौरे पर, भाजपाइयों ने किया स्वागत

Jul 17, 2023 - 20:28
Jul 17, 2023 - 20:51
 0
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बागड़ी लक्ष्मणगढ़ दौरे पर, भाजपाइयों ने किया स्वागत

लक्ष्मणगढ़,अलवर(कमलेश जैन)

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बागड़ी व अलवर दक्षिण संगठन प्रभारी रोशनलाल सैनी सोमवार को लक्ष्मणगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान मौजपुर में भाजपा के पूर्व जिलामंत्री प्रदीप जैन के नेतृव में भाजपा का दुपट्टा व माल्यापर्ण कर स्वागत किया। बाद में उन्होंने भाजपा प्रदेश के अब नही सहेगा राजस्थान कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की ओर आगामी 1 अगस्त को जयपुर में प्रस्तावित सचिवालय के घेराव को ज्यादा से ज्यादा सख्या में पहुचने की अपील की। वही इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पूर्व जिला मंत्री प्रदीप जैन, युवा भाजपा नेता सौरभ साहू, कुलदीप घीया, मोहित जैन, विश्राम जाट, पाराशर, महावीर गुर्जर, मांगेलाल सैनी, राजू सैनी, रघुवर सैनी, नीलेश प्रधान, पिंकी सैनी सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................