भाजपा कार्यकर्ताओ ने आमजन से की चाय पर चर्चा:केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Jul 22, 2023 - 20:05
 0
भाजपा कार्यकर्ताओ ने आमजन से की चाय पर चर्चा:केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

बानसूर,अलवर (गोपाल कृष्ण)

बानसूर नगरपालिका के सामने आज भाजपा कार्यकर्ताओ की ओर से आमजन के साथ चाय पर चर्चा की गई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल के सफल कार्यकाल को लेकर आमजन को पत्रक बांटकर लोगो के साथ भाजपा के पदाधिकारियों ने चर्चा की। इसी दौरान कल रविवार 23 जुलाई को भाजपा कार्यालय पर लगने वाले विशाल निशुल्क आंखो के चिकित्सा शिविर की जानकारी दी गई।

पुर्व यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत ने बताया कि आज़ सुबह नगर पालिका गेट के सामने आमजन के साथ चाय पर चर्चा की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के सफलतम कार्यक्रम को लेकर लोगों के साथ चर्चा की व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होनें कहा कि प्रधानमन्त्री के 9 साल के कार्यकाल में देश गौरान्वित हुआ है। चाहे महिलाओं का सम्मान हो, हर किसान के खाते में साल में तीन बार खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। किसी भी काम में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी छाप छोड़ी है।कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार अभी तक 19 बार पेपर ले करवा चुकी है। 20 हजार किसानो की जमीन कुर्क की तैयारी हो रही है। महिलाओं के साथ आए दिन अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था बिल्कुल लाचार है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ नहीं सहेगा राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है।   इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव ने कहा कि बानसूर भाजपा कार्यालय पर रविवार को विशाल निशुल्क आंखों के चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बानसूर विषा विधानसभा क्षेत्र के सभी आंखों से संबंधित मरीज शिविर का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पधाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................