बिजली-पानी की समस्या को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन 18 को

May 17, 2023 - 20:36
 0
बिजली-पानी की समस्या को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन 18 को

राजगढ़ ,अलवर (महेन्द्र अवस्थी )

राजगढ़ बिजली-पानी की बढ़ती समस्या को लेकर भाजपा मंडल लक्ष्मणगढ़ व बिचगांव के कार्यकर्ताओ का सांकेतिक धरना प्रदर्शन  गुरुवार को आयोजित होगा। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नरपत सिंह राजपूत ने बताया कि गर्मी में बढ़ती पेयजल व बिजली की समस्या से त्रस्त जनता की पीड़ाओं को लेकर  भाजपा की ओर से गुरुवार को प्रातः 10 बजे धरना-प्रदर्शन आयोजित कर  उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा जायेगा। उन्होंने लक्ष्मणगढ़ एंव बिचगाँव के भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन से धरना प्रदर्शन में पँहुचने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि धरना प्रदर्शन में भाजपा के  जिला महामंत्री शिवलाल मीणा, बन्नाराम मीना, भाजपा कार्यकर्ता, मोर्चों के पदाधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एंव जिले के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................