बहरोड़ को दबंगों, भ्रष्टाचारियों के चंगुल से छुड़ाना है- मोहित यादव

Jun 23, 2023 - 19:34
 0
बहरोड़ को दबंगों, भ्रष्टाचारियों के चंगुल से छुड़ाना है- मोहित यादव

बहरोड़,अलवर(योगेश शर्मा)

23 जून को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू ‘संपर्क से समर्थन अभियान’ के तहत भाजपा नेता मोहित यादव बहरोड़ विधानसभा के बर्डोद नगरपालिका व भगवाड़ी में लोगों से मिलने गए। सभी को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन, प्रधानमंत्री मुद्रा, स्टैंंड अप इंडिया जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें इनका ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

अपने संबोधन में मोहित यादव ने कहा “देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाया है। ढेरों योजनाओं, सब्सिडीज़, बड़े बड़े फैसलों के ज़रिए वे देश में मुट्ठी भर लोगों को नहीं बल्कि देश के हर व्यक्ति को सक्षम बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जहां बहरोड़ के विधायक ऑटो चालक, रेहड़ी पर काम करने वाले गरीबों से हफ्ता वसूली करने वाले दबंगों-माफियाओं को नहीं रोक पा रहे, वहीं मोदी जी ने पेंशन, सब्सिडी जैसी सेवाओं में होने वाली कमीशन खोरी तक पर लगाम लगा दिया है। इसीलिए सेवा, सुशासन और व्यवस्था के लिए भाजपा सरकार का जीतना ज़रूरी है। बहरोड़ को दबंगों, भ्रष्टाचारियों के चंगुल से छुड़ाना है।”

सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए जनता ने मोहित और उनके साथियों का धन्यवाद किया। सभी ने आने वाले चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का संकल्प लिया। इस मौके पर मोहित यादव के साथ नवीन बुढवाल, अनिल यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................