गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी को चूना लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ तीन आरोपी पकड़े

Dec 22, 2025 - 12:47
 0
गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी को चूना लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ तीन आरोपी पकड़े

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर  कोतवाली थाना पुलिस ने गोल्ड लोन से जुड़े एक बड़े धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार देव प्रताप सिंह चौहान, अभिषेक गुप्ता और सुरेंद्र शामिल हैं। यह मामला 9 दिसंबर 2025 को कोतवाली थाने में दर्ज किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला एक निजी गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी की शाखा से जुड़ा है, जहां आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से गोल्ड लोन प्रक्रिया में गड़बड़ी कर कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। आरोप है कि आरोपियों ने ग्राहकों के गिरवी रखे गए असली सोने के आभूषणों की जगह नकली या कम गुणवत्ता वाले आभूषण रख दिए और फर्जी तरीके से गोल्ड लोन स्वीकृत करवा लिया।
पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से कंपनी के नियमों को दरकिनार कर कई खातों में गोल्ड लोन स्वीकृत कराए। ऑडिट के दौरान गड़बड़ी सामने आने पर कंपनी प्रबंधन ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गहन जांच शुरू की।
एएसआई विजेन्द्र सिंह यादव ने  जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान दस्तावेजों, सीसीटीवी फुटेज और बैंकिंग रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल की गई। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर देव प्रताप सिंह चौहान, अभिषेक गुप्ता और सुरेंद्र की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................