जिला यूनेस्को एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

Oct 17, 2022 - 02:16
Oct 17, 2022 - 02:20
 0
जिला यूनेस्को एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

गुरला,भीलवाड़ा(बद्री लाल माली) 

वसुधैव कुटुम्बकम से ही विश्व का कल्याण संभव है। विश्व कल्याण के लिए सामाजिक, शैक्षिक चेतना व सांस्कृतिक उन्नयन जरूरी है। यह काम विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को करने में जुटा हुआ है। यह विचार स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाललाल माली ने जिला यूनेस्को एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने यह भी कहा कि यूनेस्को को संस्कृति आदान-प्रदान के जरिये मानवीय मूल्यों, नैतिकता को विकसित करना होगा। विजय सिंह पथिक नगर स्थित आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा ने की।


एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय औदिच्य ने बताया कि बैठक में यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा आगामी दिनों में सामूहिक दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2022 को आयोजित करने को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इस प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए अतिशीघ्र एक निर्णायक कमेटी का भी गठन किया जायेगा। जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों एवं सड़क किनारे रह रहे जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों के बच्चों को नये वस्त्र व मिठाईयां बांट कर क्लब के सदस्य उनके साथ ही दो दिवसीय दीपावली समारोह मनायेंगे। बैठक में यूनेस्को के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ ही यूनेस्को यूथ क्लब की नवीन कार्यकारिणी गठित करने पर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर यूनेस्को एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, यूनेस्को यूथ क्लब के सचिव संजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतन मानसिंहका, संगठन सचिव ओम उज्ज्वल, नंदकिशोर पारीक, रामचन्द्र मून्दड़ा, चिरंजी लाल टांक, विशाल विजयवर्गीय, हरनारायण माली, विद्यासागर सुराणा, पुष्पा सुराणा, चेतन शर्मा, दीपक सुल्तानिया, संतोष चन्देल ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................