ईसरौता गांव में भारतीय रिजर्व बैंक व क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता कैंप हुआ आयोजित

Jul 16, 2022 - 05:57
 0
ईसरौता गांव में भारतीय रिजर्व बैंक व क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता कैंप हुआ आयोजित

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ रोहित सिंघल) कठूमर पंचायत समिति के गांव ईसरौता में भारतीय रिजर्व बैंक व क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार ईसरौता गांव में भारतीय रिजर्व बैंक व क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन फील्ड ऑफिसर प्रिया चौधरी के नेतृत्व में किया गया जिसके दौरान करीब 186 ग्रामीणों द्वारा शिविर में भाग लिया गया। शिविर के दौरान प्रिया चौधरी द्वारा ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई वही शिविर के दौरान लक्ष्मणगढ़ सेंटर मैनेजर नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के 6 ब्लॉकों में भारतीय रिजर्व बैंक एवं क्रिसिल फाउंडेशन के द्वारा सीएफएल प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं जिसके चलते इस शिविर का आयोजन कर लोगों को बैंक के योजनाओं के तहत जानकारी दी गई। इस मौके पर रेनी फील्ड ऑफिसर मान सिंह कोली, ऑफिस डाटा एंट्री ऑपरेटर लालचंद मीणा, पीएनबी बैंक बीसी देशराज सिंह चौधरी, सरपंच रेखा देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला शर्मा, केशव देवी, वार्ड पंच सरोज देवी सहित अनेक लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है