पुलिस को ठेगा दिखा कर गौतस्कर गौवंश निकासी से लेकर गौहत्या को दे रहे अंजाम: भारी मशक्त के बाद बैरंग लौटी पुलिस

Feb 5, 2023 - 16:15
 0
पुलिस को ठेगा दिखा कर गौतस्कर गौवंश निकासी से लेकर गौहत्या को दे रहे अंजाम: भारी मशक्त के बाद बैरंग लौटी पुलिस

पहाड़ी (भरतपुर, राजस्थान/ भगवानदास) पहाड़ी थाना क्षेत्र में गौवंश निकासी गोहत्या का करोबार बडे स्तर जारी है गौतस्कर पुलिस को ठेगा दिखा कर गौवंश निकासी से लेकर गौहत्या को अंजाम देने मे नही चूक रहे है। पुलिस को रविवार को गांव घीसेडा के जंगल में में गौवंश से भरी गाडी की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने गोवंश की तलाश में जंगलो की खाक छानी उसके बाद सफलता नही मिल सकी है। पुलिस को भारी मशक्त के बाद बैरंग लोटना पडा है।

जानकारी के अनुसार पहाडी पुलिस को थाना क्षेत्र के गंाव घीसेडा के जंगल मे  एक गाडी मे गौवंश होने कीसूचना मिली जिस पर थाने के एएसआई गोपालसिह मीणा मय पुलिस जाप्ते के मुखविर खास की सूचना पर पहुचे लेकिन उनको कोई सुराग नही लगा। मुखबिर अलग अलग स्थानो का हवाला देकर पुलिस का घुमाता रहा। जबकि गौतस्कर फसी गाडी को दूसरी गाडी से खीचकर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने गौतस्करो की तलाश मे नीमली खरबडी धोलेट धीसेडा के जंगलो की खाक छाननी पडी आखिर पुलिस को बैरंग लोटना पडा।

एएसआई गोपालसिह का कहना है कि- सूचना पर घीसेडा के जंगल मे गऐ लेकिन गौतस्कर पुलिस के पहुचने से पहले गौवंश से भारी गाडी के लेकर फरार हो गए है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है