कारोडा की तनिष्का 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रही बर्डोद टॉपर

Jun 13, 2022 - 19:35
Jun 13, 2022 - 20:51
 0
कारोडा की तनिष्का 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रही बर्डोद टॉपर

बर्डोद / मनीष सोनी :-  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को जारी कक्षा दसवीं के परिणाम में समीपवर्ती ग्राम कारोडा निवासी तनिष्का पुत्री दारा सिंह ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बर्डोद क्षेत्र मे टापर रही। आपको बता दें कि छात्रा तनिष्का अलवर-बहरोड़ राजमार्ग पर  ग्राम कांकरा बर्डोद में स्थित ब्राइट फ्यूचर सैकंडरी स्कूल में  पढ़ाई कर रही है। स्कूल के निदेशक संजय चौधरी ने बताया कि छात्रा तनिष्का के एक आंख जन्म से ही खराब है। लेकिन छात्रा के बुलंद हौंसले को सलाम है। कि उन्होंने मेहनत कर 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बर्डोद टापर रही। छात्रा के पिता एक कम्पनी में कार्य करते हैं। जबकि माता आंगनबाड़ी में कार्य करती है। वहीं विद्यालय परिवार ने छात्रा के घर जाकर मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया,और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................