देवनगरी में रामनवमी पर गूंजे प्रभु राम नाम के जयकारे: सर्व समाज ने समरसता और एकता का दिया संदेश

देवनगरी में निकली प्रभु श्री राम की विराट ऐतिहासिक शोभायात्रा, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र और अटूट श्रद्धा के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम के जन्मोत्सव पर भगवा रंग से सराबोर हुआ जनमानस

Mar 31, 2023 - 17:19
Mar 31, 2023 - 17:25
 0
देवनगरी में रामनवमी पर गूंजे प्रभु राम नाम के जयकारे: सर्व समाज ने समरसता और एकता का दिया संदेश

सिरोही (राजस्थान/ रमेश सुथार) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का प्राकट्योउत्सव गुरुवार को देवनगरी सिरोही में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। रामनवमी के अवसर पर निकाली गई विराट शोभायात्रा में करीब 50 से अधिक झांकियों से समाज में राष्ट्रीयता के साथ-साथ आराध्य देव के प्रति अटूट आस्था,श्रद्धा के भावों का इजहार करते हुए समग्र सनातन संस्कृति का संदेश दिया गया। इस मौके पर सर्व समाजों की सामाजिक समरसता,विविधता में एकता, अखंडता का परिचय कराते हुए संपूर्ण राष्ट्र के जनमानस को एक धागे में पिरो राष्ट्र की आध्यात्मिक सतरंगी छटाओ के दर्शन के साथ राजस्थानी लोक कला संस्कृति,परम्परा, शौर्य आदि का समागम नजर आया।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से प्रेरित श्री राम नवमी महोत्सव समिति सिरोही के प्रचार प्रमुख लोकेश खंडेलवाल के अनुसार लोक कल्याण की मनोकामना के साथ श्री राम के  जन्मोत्सव पर श्रद्धालु भक्तों का सैलाब ऐतिहासिक धर्मयात्रा में उमड़ पड़ा। इस अवसर पर वचन कर्म और राम राज्य में स्थापित आदर्श जीवन के मार्ग को संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाने का जोश जज्बा हर किसी में दिखाई दिया। शोभायात्रा में जबरदस्त जनसैलाब उमड़ पड़ा और नगर की सड़कें केसरिया रंग में रंगी नजर आई। साधु संतो और आयोजन समिति के अध्यक्ष रामलाल परिहार वीएचपी जिलाध्यक्ष शंकर लाल माली आनंद मिश्रा जय गोपाल पुरोहित कैलाश जोशी शिव लाल सुथार रघुवीरसिंह आदि की अगुवाई में रामझरोखा मैदान से शोभायात्रा शुरू हुई जिसका एक छोर भाटकड़ा में वहीं दूसरी छोर आर्य समाज रोड पहुंच गया। भाव भक्ति और श्रद्धा के इस अनुपम संगम में सर्व समाज सहित विविध संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूलों आदि की सांस्कृतिक व धार्मिक झांकियां सम्मिलित हुई। इसमें युवाओं द्वारा पारंपरिक अखाड़ा खेल व शौर्य प्रदर्शन, लोकलुभावन पारंपरिक बालोतरा की गैर नृत्य, ढोल ताशे वादक का दल, बैंड, डीजे पर प्रभु श्री राम की धुनों, भक्ति गीतो और जयकारों के बीच थिरकते युवक-युवतियों के कदमों ने माहौल में समा बांध दिया। शहर के मुख्य मार्गो भाटकड़ा, बस स्टैंड, सरजावाव दरवाजा, सदर बाजार, आर्य समाज रोड, नयावास,घांचीवाड़ा, बग्गीखाना होकर शोभायात्रा महामंदिर पहुंची जहां धूमधाम से श्रद्धालुओं ने महाआरती की।

 विशाल श्री राम की प्रतिमा ने की नगर परिक्रमा -

 धर्म यात्रा में आयोजकों द्वारा विशेष रूप से तैयार करवाई गई करीब 21 फीट की श्री राम की धनुषधारी प्रतिमा सभी के आकर्षण का केंद्र रही और श्रद्धालु भक्त नमन वंदन करते हुए उस पर पुष्प वर्षा करते रहे। उत्साह इतना था कि 16 फीट की बजाए प्रतिमा 21 फीट की बन गई।

 दुर्गा वाहिनी की बेटियों ने अश्व सवारी कर की अगुवाई -धर्म यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजों के साथ साथ घोड़े पर सवार होकर केसरिया बाना पहने दुर्गा वाहिनी की बेटियों ने नेतृत्व किया। उनके पीछे बुलेट पर काला चश्मा व साफा पहने बेटियों के जत्थे ने अपने जोश का इजहार किया।

 साधु संतो का रहा सानिध्य - शोभायात्रा में क्षेत्र के साधु-संतों का सानिध्य का और वे सभी विशेष रथों पर सवार थे। सभी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

 जगह जगह शर्बत,फल और प्रसाद बांटता रहा - शोभायात्रा के रास्ते में चौराहों पर जगह-जगह नगर वासियों, व्यापारियों और समाज संस्थाओं द्वारा शीतल पेय शरबत, फल,प्रसाद आदि वितरित किए।

 केसरिया लहराया -

 संपूर्ण आयोजन के दौरान केवल भगवा रंग ही दिखाई दिया। युवा वर्ग सहित छोटे बड़े स्त्री, पुरुष सभी केसरिया साफा बांधकर गले में भगवा दुपट्टा धारण किए शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। हाथों और वाहनों पर भगवा ध्वज ही भगवा ध्वज लहराते रहे। युवाओं के साथ-साथ प्रशिक्षित  युवतियों ने भी तलवार और लाठी घुमाकर प्रदर्शन किया।

 ऐतिहासिक आयोजन को मोबाइल कैमरे में कैद करते रहे -

 एक और जहां पूरे कार्यक्रम पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही थी वही शहर का हर व्यक्ति अपने अपने मोबाइल से इस अद्भुत विहंगम नजारे को अपने कैमरे में कैद करते दिखाई दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद रही।

 हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया -

 देर शाम पैलेस रोड स्थित महामंदिर पहुंचने पर भगवान के भक्तों ने सामूहिक रूप से एक स्वर में भगवान की स्तुति करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। सभी ने गगनभेदी जयकारे लगाए और आरती संपन्न कराई तथा उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

 सामाजिक समरसता की मिसाल बना आयोजन -

 आयोजन समिति के प्रयासों से देवनगरी के सर्व समाज की शोभायात्रा में भागीदारी रही। इसमें कोई छोटा बड़ा नहीं सभी भगवान के भक्त के रूप में गले मिलकर झूमते दिखाई दिए।

 कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को संभाला -

 इस विराट आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में श्री रामनवमी महोत्सव समिति सिरोही के विविध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक दिन रात मेहनत के बाद शोभायात्रा में भी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए इसे सुव्यवस्थित अनुशासित बनाने में सहयोग किया। इस अवसर पर बजरंग दल के हिमांशु पुरोहित,सेवा भारती के चंपत मिस्त्री,जगदीश माली, सुरेश सगरवंशी,हितेंद्र ओझा, लोकेश खण्डेलवाल, अशोक पुरोहित, विक्रमसिंह सोलंकी, अश्विन कोठारी, सुनील गुप्ता, चिराग रावल, मांगूसिंह बावली, भरत छिपा, जितेंद्र खत्री, कपिल त्रिवेदी, भरत माली  जब्बरसिंह चौहान, राजेश त्रिवेदी,हजारीमल छिपा, रिक्षित सिंह कोटेसा, मधुसूदन त्रिवेदी, महेंद्र माली,अनिल सगरवंशी, दीपक रावल, बाबूसिंह, कमलेश सिंह डाबी, राहुल रावल,हनुमान प्रजापत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन और कार्यकर्ता, बस्ती पालक, प्रमुख आदि मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है