उदयपुरवाटी पालिका चुनाव: कांटे की टक्कर में भाजपा की अनुराधा सैनी 1 वोट से जीतीं, बनीं अध्यक्ष

कांग्रेस के रूडमल सैनी को दी शिकस्त; कस्बे में निकला भव्य विजय जुलूस, आतिशबाजी कर मनाया जश्न

Sep 21, 2026 - 15:29
Sep 21, 2026 - 15:44
 0
उदयपुरवाटी पालिका चुनाव: कांटे की टक्कर में भाजपा की अनुराधा सैनी 1 वोट से जीतीं, बनीं अध्यक्ष

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। कस्बे में सोमवार को आयोजित नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की अनुराधा सैनी ने बेहद रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की है। अनुराधा सैनी (पत्नी महेश कुमार सैनी) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को महज एक वोट से हराकर पालिकाध्यक्ष पद की कमान संभाल ली है।

  • रोमांचक रहा चुनावी गणित

 अध्यक्ष पद के लिए हुए इस चुनाव में मतगणना के दौरान जबरदस्त उत्सुकता बनी रही। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अनुराधा सैनी को कुल 18 वोट मिले, जबकि उनके सामने मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी रूडमल सैनी को 17 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इस प्रकार अनुराधा सैनी ने 1 वोट के मामूली अंतर से जीत दर्ज की।

  • एसडीएम ने सौंपा प्रमाण पत्र

परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपखंड अधिकारी (एसडीएम) तानिया रिणवा ने प्रक्रिया पूरी करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराधा सैनी को जीत का आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपा।

  • कस्बे में निकला विजय जुलूस, बांटी मिठाइयां

 अनुराधा सैनी के अध्यक्ष निर्वाचित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम सामने आते ही कार्यकर्ताओं ने पटाखों की गूंज और आतिशबाजी के बीच एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। इसके पश्चात कस्बे के प्रमुख मार्गों से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................