देवास में बेटी के जन्म पर पति ने पत्नी पर किया जुल्म, गर्म लोहे के सरिए से दागा

मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बेटी को जन्म देने पर पति ने पत्नी को बांधकर गर्म सरिये से हमला किया है। महिला के शरीर में गहरे घाव हो गए। ससुरालवालों ने भी पत्नी को रहमी से पीटा भी। पुलिस ने पति, ससुर, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है...

Mar 21, 2022 - 21:40
Mar 21, 2022 - 21:49
 0
देवास में बेटी के जन्म पर पति ने पत्नी पर किया जुल्म, गर्म लोहे के सरिए से दागा

भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बेटी को जन्म देने पर पति ने पत्नी को बांधकर गर्म सरिये से हमला किया है। महिला के शरीर में गहरे घाव हो गए। ससुरालवालों ने भी पत्नी को रहमी से पीटा भी। पुलिस ने पति, ससुर, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं बरोठा थाना प्रभारी शैलेंद्र मुकाती ने कहा कि महिला SI मामले की जांच कर रही हैं। पति बबलू झाला, ससुर भेरू झाला, सास मंजू झाला, देवर अंकित झाला और देवरानी काजल को आरोपी बनाया है। पीड़िता ने अपने साथ हुए जुल्मों की दास्तां सुनाई है।

पीड़िता ने कहा कि मेरा नाम लक्ष्मी है। गांव के ही बबलू से 4 साल पहले मेरी शादी हुई थी। साल भर तो सब कुछ ठीक रहा। एक साल बाद मैंने बेटी को जन्म दिया। वहीं, मेरी देवरानी ने एक बेटे को जन्म दिया। इसी बात से सास-ससुर और पति नाराज होकर मुझे प्रताड़ित करने लगे। मैं उनके जुल्म से तड़प उठती थी। वे मुझे हर समय ताना मारते थे। वे कहते थे कि पहले ही लड़की को जन्म दिया, बेटे को क्यों नहीं। ससुराल वाले आए दिन मेरे साथ मारपीट करते थे।

उन्होंने बताया कि पहले बांधा फिर सरिया गर्म करके मेरे शरीर पर दाग दिया। सरिये से दागा तो मैं तड़प उठी। मेरे हाथ बंधे थे। मेरे शरीर में गहरे घाव हो गए। 18 मार्च को होली की बधाई देने मेरे परिजन ससुराल पहुंचे तो मेरी हालत देख उनके होश उड़ गए। पिता ने डायल 100 को फोन किया। मुझे बरोठा थाने लेकर आए। मैंने पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow