दिल्ली के में तीन साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Sep 12, 2024 - 07:40
Sep 12, 2024 - 07:52
 0
दिल्ली के  में तीन साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली 

दिल्ली में अपनी मां के साथ सो रही तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में  पुलिस थाने में एक कॉल आई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी खाट पर सो रही थी और कुछ देर बाद वहां से गायब थी। अधिकारी ने कहा, उसने अपनी बेटी की तलाश की तो वह उसे आसपास की झाड़ियों में मिली। वहां एक युवक भी मौजूद था जो पीड़िता की मां को देखकर भाग गया। पीड़िता की मां के बयान पर  थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा छह के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow