27 फरवरी से शुरू होगा पल्स पोलियो टीकाकरण महाअभियान: जिले में साढ़े पांच लाख से अधिक बच्चे होंगे लाभान्वित

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बनाया माइक्रोप्लान

Feb 22, 2022 - 23:01
 0
27 फरवरी से शुरू होगा पल्स पोलियो टीकाकरण महाअभियान: जिले में साढ़े पांच लाख से अधिक बच्चे होंगे लाभान्वित

नागौर (राजस्थान/ तेजाराम लाडणवा) राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत नागौर जिले में 27 फरवरी को पल्स पोलियो टीकाकरण महाअभियान-2022 की शुरूआत की जाएगी। इसे लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार कर लिया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया ने बताया कि पल्स पोलियो टीकाकरण महाअभियान-2022 की शुरूआत 27 फरवरी को होगी। महाअभियान के पहले दिन जिले में निर्धारित किए गए बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 28 व 29 फरवरी को जिले में घर-घर जाकर वंचित बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
जिला प्रजनन एवं षिषु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुशताक अहमद ने बताया कि पल्स पोलियो टीकाकरण महाअभियान-2022 के तहत जिले में साढ़े पांच लाख से अधिक बच्चों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन 27 फरवरी को जिले में निर्धारित किए गए कुल 2 हजार 191 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए कुल 9 हजार 124 टीकाकर्मी काम करेंगे, जिनकी मॉनिटरिंग के लिए 452 सुपरवाइजर बनाए गए हैं। महाअभियान के पहले दिन निर्धारित किए गए बूथों में से रेलवे स्टेषन, बस स्टैण्ड तथा कच्ची बस्तियों में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 65 ट्रांजिट बूथ भी बनाए गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है