सुन्नी दावते इस्लामी की तरफ से जनाना अस्पताल में 35 पर्दे भेंट किए गए
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। सुन्नी दावते इस्लामी की जानिब से इमामे हुसैन रदीअल्लाहु अनहू की याद में 35 पर्दे अजमेर के जनाना हॉस्पिटल के सी एल आर वार्ड की इनचार्ज डॉक्टर ललीत मेम व स्टाफ को सोंपे गए। इस दौरान सुन्नी दावते इस्लामी के मुबल्लिग हाजी मोइनुद्दीन रजवी ने कहा कि इमाम हुसैन और आप के तमाम खानदान वालों का यह तरीका रहा इन्सानियत की ख़िदमत करना फलाही काम करना, ख़ुद भूखे रह कर दुसरों को खिला देना वगैरह जो काम उनको पसन्द थे इसलिए आज उनकी शहादत के मोके पर यह कार्य किया गया। मोइनुद्दीन रजवी ने बताया कि वर्ष 2017 को सुन्नी दावते इस्लामी ने जनाना हॉस्पिटल में एक वार्ड गोद लिया था, तब से अब तक टाइम टाइम पर जब कोई ज़रूरत होती है संस्था कार्य करती रहती है। इस से पहले भी संस्था ने इसीजी मशीन, वार्ड में पर्दों का इन्तिज़ाम किया जिस से अस्पताल के वार्ड खुबसूरत लगे। संस्था के हैड मौलाना शाकिर अली नूरी की हिदायत पर मुल्क के कई हिस्सों में एस डी आई की टीम मख़लूक़े ख़ुदा की खिदमत में लगी है। इस मौके पर क़ारी अब्दुल अजी़ज नूरी, मौलाना मुईनुद्दीन रज़वी, मुहम्मद इमरान मुग़ल, रमज़ान खा, आरिफ खान नुरी, मुनव्वर खान नूरी, मुहम्मद नदीम नुरी सहित अन्य कार्यकर्ता साथ थे।


