गुढा गोड़जी में राष्ट्रीय लोक दल की बैठक का आयोजन

Jul 2, 2023 - 19:45
 0
गुढा गोड़जी में राष्ट्रीय लोक दल की बैठक का आयोजन

गुढ़ागौड़जी (चौथमल शर्मा)
गुढ़ागौड़जी कस्बे में स्थित सीएसडी कैंटीन के पास राष्ट्रीय लोक दल की बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक दल के झुंझुनू जिलाध्यक्ष रामगोपाल भूरिया ने बताया कि बैठक में शोषित, मजदूर, किसान, स्टूडेंट, महिला, दुकानदार व आदिवासी उत्थान आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि मूलचंद दड़िया ने आरएलडी के मजबूत आधार पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामानंद आर्य ने महात्मा ज्योतिबा फुले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व अन्य महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान का महत्व समझाया। मुख्य वक्ता महेंद्र डूडी ने युवा वर्ग को नशे व गलत संगत से दूर रहने तथा आम मतदाताओं को अपना अमूल्य वोट योग्य उम्मीदवार को देने की अपील की। फूलचंद बुडानिया ने आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया। बैठक में पाल सिंह खीचड़, बिहारीलाल महरिया, दयानंद सिंह निर्बाण, संजय जांगिड़, प्रमोद कुमार सैनी, फूलचंद बुडानिया, सूबेदार रामकुमार बोराण, शंकर मीणा, राजेंद्र धाभाई, राजेश मूंड, सोनाराम महला, हरफूल सिंह भोड़की, विक्की भागेरा, मनीष भगेरा, शम्भू सिंह भोड़की, ओमप्रकाश, मामराज खेदड़ सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................