दुङिया मे स्वयंसेवकों ने मनाया शताब्दी महोत्सव
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) आरएसएस की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दुङिया में स्वयंसेवकों ने शताब्दी महोत्सव मनाया और गांव के मुख्य मार्ग से पथ संचलन निकाला । यहा निजी विधालय के खेल मैदान में आरएसएस जुडे स्वयंसेवकों ने शाखा लगाई। आरएसएस 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन से समाज में भेदभाव मुक्त सामाजिक समरसता युक्त समाज के निर्माण सहित कई कार्य कर रहा है और सेवा व संस्कार विषय पर जिला प्रचारक भक्त सिंह ने उद्बोधन दिया। अध्यक्षता गोरूराम बागङवा ने की। यतिस काटिवाल,विकाश खरीटा, किशन कुमावत, रामकुमार सिहं, गोकुल शर्मा, सुभाष महरिया ,गोपाल सिंह, रवि शर्मा, कुरडाराम, महावीर बागङवा, हिम्मत सिंह, अंकेश पोसाना, सुमेर बागङवा आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।