रैंणी के आदवाडी निवासी मजदूर के बेटे का नीट में चयन

Jun 15, 2023 - 19:50
 0
रैंणी के आदवाडी निवासी मजदूर के बेटे का नीट में चयन

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ महेंद्र अवस्थी) यूं तो जीवन ही संघर्ष है लेकिन इसका सामना कामयाबी की राह भी दिखाता है। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है रैंणी क्षेत्र के ग्राम आदवाडी निवासी मजदूर के बेटे रोहित प्रजापत ने। रोहित ने नीट की परीक्षा में 636 अंक प्राप्त कर क्षेत्र ही नही बल्कि अपने गांव व माता पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने कर दिखाया कि धैर्य और ध्यान से कुछ भी संभव किया जा सकता है। इस मौके पर गांव के लोगो ने खुशी व्यक्त करते रोहित का माला, साफा व मिठाई खिलाकर सम्मान किया। रोहित ने छात्रों को प्ररित करते कहा की कड़ी मेहनत और लगन से मंजिल पाई जा सकती है। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता व चाचा को दिया। रोहित के चाचा रामस्वरूप प्रजापत ने बताया कि रोहित ने पारिवारिक परिस्थितियों के विपरीत जाकर कठिन मेहनत की और आज सफलता का मुकाम हासिल किया है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................