प्रसाद चढ़ाने जा रही महिला के साथ तीन युवकों ने की छेड़छाड़: बचाव करने आए पति पर किया धार हथियार से वार, मुकदमा दर्ज

महिला के पति व देवर के सिर पर पंच से वार करके फरार हो रहे थे लेकिन पुलिस ने एक युवक को ने धर दबोचा

Sep 5, 2022 - 17:50
 0
प्रसाद चढ़ाने जा रही महिला के साथ तीन युवकों ने की छेड़छाड़: बचाव करने आए पति पर किया धार हथियार से वार, मुकदमा दर्ज

रामगढ (अलवर, राजस्थान) रामगढ़ थाने पर घायल रमेश ने रिपोर्ट पेश है कि रामगढ़ कस्बे में भरे भैरू जी के मंदिर के मेले में मेरी पत्नी परिजनों के साथ प्रसाद चढ़ाने के लिए आई थी तो प्रसाद चढ़ाकर के बाद मेला देखने के लिए जा रही थी मंदिर के पास 3 मनचले युवक खड़े थे । उन्होंने मेरी पत्नी के साथ गंदी हरकत की इसी बात को लेकर मेरी पत्नी ने शोर मचाया लोगों की भीड़ लग गई । मैंने भैरू जी के मंदिर के सामने समोसा कचोरी की दुकान लगा रखी थी । 
महिला की आवाज सुनकर दुकान छोड़कर देखने के लिए गया तो देखा कि मेरी पत्नी और परिवार की महिलाएं थी । जिनके साथ तीन युवक गंदी हरकत कर रहे थे मैंने उन तीनों युवकों को किस बात का ताना दिया तो उन तीनों युवकों ने मेरे साथ मारपीट चालू कर दी । एक युवक ने पंच निकालकर मेरे सिर पर वार किया झगड़ा की सूचना पर मेरा भाई भी आ गया  बीच-बचाव करने लगा तो उन तीनों युवकों ने धारदार हथियार से मेरे भाई के सिर पर वार कर दिया!
 युवक ने जान बचाकर अपनी दुकान की तरफ भागा तो वह तीनों पीछे पीछे भागते हुए हैं और दुकान पर भी मेरे साथ मारपीट करने लगे दुकान के गले में कुछ नकदी थी उनको भी तीनों युवकों ने निकाल कर फरार होने लगे इतने में पुलिस मौके पर आ गई और पुलिस ने एक युवक लक्ष्मी नारायण यादव निवासी सोनागढ़ को गिरफ्तार कर लिया। 
झगड़े की सूचना पर डीएसपी कमल प्रसाद मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचा । मेले में घटनास्थल का जायजा लिया गया । रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है

DSP कमल प्रसाद मीणा ने बताया कि मेले में महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में तीन बदमाश युवकों ने महिला के पति देवर व परिवार के एक सदस्य के साथ मारपीट की है पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है बाकी आरोपियों की तलाश जारी है उनको भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है