लूटपाट व जान से मारने की नियत से ठग बदमाशों ने की फायरिंग

Mar 2, 2022 - 12:44
 0
लूटपाट व जान से मारने की नियत से ठग बदमाशों ने की फायरिंग

कामां (भरतपुर, राजस्थान/ हरीओम मीणा) कामा थाना क्षेत्र के गांव लाडलाका गांव में टटलू ठग बदमाशों ने  दो युवको के घेर लिया और जान से मारने व लूट की नियत से फायरिंग कर दी गनीमत यह रही कि पीड़ित युवक व उसका साथी बाल-बाल बच गया घटना का मामला पीड़ित युवक गांव बिलग निवासी नावेद पुत्र इब्राहिम द्वारा कामा थाने में दर्ज कराया गया है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नावेद खान द्वारा दर्ज कराए गए मामले में बताया गया कि की नावेद व उसका साथी आसिक जुरहरा रोड पर पाई गांव में चल रहे काम को समाप्त कर समय करीब पौने सात बजे घर लौट रहे थे जैसे ही वह रोशिया का गांव से आगे सपेरा वाली पर पहुंचे तो वहां पर इरफान पुत्र जुम्मा, रफीक पुत्र अकबर ,आमिर पुत्र समसू ,अप्पू पुत्र हमीदा ,मजीद मेव निवासी लाडलाका थाना कामा द्वारा उन्हें घेर लिया और जान से मारने की नियत से फायरिंग दी जिसमें नावेद व उसका साथी बाल-बाल बच गए रिपोर्ट मे बताया गया कि सभी नामजद आरोपी ओएलएक्स पर ठगी का काम करते हैं बदमाशों द्वारा पहले भी दो-तीन दिन पूर्व जानलेवा हमला किया गया था|

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है