भरतपुर मे पत्नी को पाने के लिए पानी की टंकी पर शोले फिल्म की स्टाइल में चढ़ा युवक जाने क्यों

Jun 8, 2023 - 00:52
 0
भरतपुर मे पत्नी को पाने के लिए पानी की टंकी पर शोले फिल्म की स्टाइल में चढ़ा युवक जाने क्यों

 वैर ,भरतपुर(कौशलेंद्र दत्तात्रेय)

भरतपुर मथुरा गेट थाना इलाके में एक व्यक्ति शोले फिल्म की स्टाइल में वीरु चढ़ गया पानी की टंकी पर 
अपनी पत्नी को पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी व्यक्ति पानी की टंकी से नहीं उतरा, उसकी जिद थी ।कि, जब वहां उसकी पत्नी को नहीं लाया जाएगा तब तक वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगा। जिसके बाद पुलिस उसकी पत्नी को वहां लेकर आई, तब जाकर व्यक्ति टंकी से नीचे उतरा।

टंकी पर चढ़ने वाला व्यक्ति लालजीत उम्र 23 साल ने बताया कि, वह बयाना थाना इलाके के अघावली गांव का रहने वाला है, और उसकी प्रेमिका संजू उम्र 21 साल मथुरा गेट थाना इलाके में MSJ कॉलेज के सामने रहती है। संजू के अघावली गांव में रिश्तेदार रहते थे। वह वहां जाया करती थी ।तब वह 8 साल पहले लालजीत से मिली, और दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।दोनों काफी समय से एक दूसरे से बात करते रहे। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और दोनों ने 10 मई को गाजियाबाद के आर्य समाज में शादी कर ली। संजू के घर से जाने के बाद 11 मई को संजू के परिजनों ने मथुरा गेट पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी, पुलिस ने संजू की मोबाइल लोकेशन के आधार पर गाजियाबाद पहुंची और लालजीत और संजू को पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने संजू को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।लालजीत ने पूरी कोशिश की, संजू उसके साथ रहे, लेकिन जब संजू उसे नहीं मिली तो, वह आज सुबह 6 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस को जब इसके बारे में पता लगा तो, पुलिस मौके पर पहुंच गई, और उसे टंकी से उतारने की कोशिश की, लेकिन लालजीत जिद पर अड़ा रहा कि, जब तक उसकी पत्नी संजू को नहीं बुलाया जाएगा तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। जब लालजीत नीचे नहीं उतरा तो पुलिस संजू के घर गई और उसे लेकर आई तब जाकर लालजीत नीचे उतरा। फिलहाल पुलिस ने लालजीत को हिरासत में ले लिया है। मथुरा गेट थाना इलाके में एक व्यक्ति शोले फिल्म की स्टाइल में वीरू चढ गया पानी की टंकी पर उसी स्टाइल में अपनी पत्नी को पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी व्यक्ति पानी की टंकी से नहीं उतरा, उसकी जिद थी कि, जब वहां उसकी पत्नी को नहीं लाया जाएगा तब तक वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगा। जिसके बाद पुलिस उसकी पत्नी को वहां लेकर आई, तब जाकर व्यक्ति टंकी से नीचे उतरा।
 फिलहाल पुलिस ने लालजीत को हिरासत में ले लिया है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................