मुख्य बाजार स्थित पान की दुकान का ताला तोड़ पांच हजार रुपए नगदी ले उड़े अज्ञात चोर

Mar 17, 2023 - 21:40
 0
मुख्य बाजार स्थित पान की दुकान का ताला तोड़ पांच हजार रुपए नगदी ले उड़े अज्ञात चोर

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ अशोक भारद्वाज): कस्बा निवासी दुकान मालिक योगेश पांचाल पुत्र हरिया लुहार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 4:00 बजे बाजार से किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलने पर में और मेरा भाई पप्पू पांचाल मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान की एक कुंडी सहित पांच ताले टूटे मिले। दुकान में अंदर से देखा तो दुकान से महंगी अगरबत्ती, पान लगाने का सामान, सिगरेट, महंगी चॉकलेट, इलायची और ₹5000 की रेजगारी एवं छोटे नोट गायब मिले। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मौका मुआयना किया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व मुख्य बाजार में स्थित ग्रामीण बैंक के सामने कस्बा निवासी सोहनलाल पुत्र बसंतराम जैन की वैन भी चोरी हो गई और इस घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध नजर आए। पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं कर पाई है। लगातार बढ़ रही चोरी घटनाओं के कारण कस्बेवासी आक्रोशित हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है