मेहंदीपुर बालाजी में विप्र महाकुंभ आज :विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक धर्म नारायण जोशी ने महवा क्षेत्र में किया जनसंपर्क

Mar 12, 2023 - 03:05
Mar 12, 2023 - 03:19
 0
मेहंदीपुर बालाजी में विप्र महाकुंभ आज :विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक धर्म नारायण  जोशी ने महवा क्षेत्र में किया जनसंपर्क

महुआ/ दौसा (अवधेश कुमार अवस्थी)

महुआ 11 मार्च  मेहंदीपुर बालाजी में फाउंडेशन द्वारा आज रविवार को  आयोजित होने वाले विप्र महाकुंभ के संदर्भ में शनिवार को महवा क्षेत्र में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं मावली विधायक  धर्म नारायण  जोशी ने विप्र बंधुओं से संवाद एवं विप्र महाकुंभ में आने के लिए निमंत्रण दिया राष्ट्रीय संरक्षक का महवा पहुंचने पर विप्र बंधुओं ने श्याम डिजिटल स्क्रीन प्रिंटर्स जयपुर रोड महुआ,  प्रॉपर्टी डीलर हरिओम केसरी  के कार्यालय पर ,एवं ग्राम अमोलक नगर (पाली) में अशोक शर्मा पूर्व सरपंच व विप्र बंधुओं द्वारा हार्दिक स्वागत सत्कार किया गया| इसके पश्चात लक्ष्मीकांत शर्मा ज़ी न्यूज़ संवाददाता  दौसा के स्वर्गीय पिताजी श्री प्यारेलाल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए|  इस दौरान विप्र बंधुओं माता बहनों  से मेहंदीपुर बालाजी में आयोजित विप्र महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में पधारने के लिए आह्वान किया गया |

इस अवसर पर  श्री दयाल जी शर्मा,राधाकृष्ण भारद्वाज, लोकेश अवस्थी, जगदीश भारद्वाज, अशोक शर्मा सरपंच ,हरिओम केसरी ,विनोद दीवली, संजय लाटा, दीपक शर्मा , बबलेश हुड़ला,गौरी शंकर शर्मा , सीताराम शर्मा मानपुर,सुमित समलेटी, विपिन शर्मा पाली, गोविंद शर्मा , रतन शर्मा एडवोकेट ,त्रिलोक चंद शर्मा भागचंद शर्मा, सुरेश शर्मा, अजय शर्मा, सहित सैकड़ों विप्र बंधु मौजूद रहे|

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................