सोनिया गांधी भरोसी लाल को मुख्यमंत्री बनाएं तब भी हम साथ - राजेंद्र सिंह गुड्डा

Sep 23, 2022 - 12:47
 0
सोनिया गांधी भरोसी लाल को मुख्यमंत्री बनाएं तब भी हम साथ - राजेंद्र सिंह गुड्डा

जयपुर, राजस्थान

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जहां लगातार देश में सियासत चल रही है वही राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी सियासत उबाल पर है यहां लगातार मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं इसी क्रम में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सचिन पायलट को सीएम बनाने के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हाईकमान जिसे सीएम बनाएंगे वह मंजूर होगा सोनिया गांधी जिसे भी मुख्यमंत्री बना दें वह उनके फैसले के साथ रहेंगे अगर भरोसी लाल जाटव को भी सीएम बनाएंगे तब भी वह उनके साथ हैं

राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर जो भी फैसले होते हैं उसमें हाईकमान का फैसला सर्वमान्य होता है और कांग्रेस अध्यक्ष जो भी फैसला लेंगे वह उनको मानेंगे उन्होंने कहा कि हम दो बार सरकार में रह चुके हैं और जो फैसला हाईकमान करते हैं मेरी जानकारी के अनुसार विधायक उसी को स्वीकार करेंगे सोनिया गांधी चाहे भरोसी लाल जाटव को भी सीएम बना दे तब भी हम साथ हैं

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................