31 मई को मनाएंगे विश्व तम्बाकू निषेध दिवस, ग्राम पंचायत तक लेंगे तम्बाकू मुक्त राजस्थान की शपथ- डॉ. राजेश कुमार

May 31, 2022 - 00:21
May 31, 2022 - 07:14
 0
31 मई को मनाएंगे विश्व तम्बाकू निषेध दिवस, ग्राम पंचायत तक लेंगे तम्बाकू मुक्त राजस्थान की शपथ- डॉ. राजेश कुमार

 सिरोही / रमेश  सुथार - विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 31 मई को सिरोही जिले में सभी जिलेवासी एक साथ तंबाकू रोकथाम और तंबाकू सेवन न करने को लेकर शपथ लेंगे। राज्य सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे महा शपथ कार्यक्रम के तहत जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी है। इसके लिए सभी विभागों, सामाजिक संगठनों, बार संघ, पुलिस, न्यायालयों, चिकित्सालयों, युवाओं, मीडिया कर्मियों और अन्य हर स्तर से हर वर्ग को जोड़ा जा रहा है ताकि अभियान सफल हो सके।
           मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं इस कार्यक्रम की अगुवाई राज्य स्तर से करेंगे, जिसमें सिरोही जिले से भी अनेक कार्मिक और आमजन भाग लेंगे। वहीं जिला स्तर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन शपथ ली जाएगी।
           मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ने बताया कि तंबाकू नियंत्रण के लिए राज्य में 100 दिवसीय विशेष अभियान फरवरी 2022 में शुरू किया गया, जिसका समापन विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई 2022 के अवसर पर होगा और इसी दिन महाशपथ का आयोजन किया जा रहा है।
         सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान गांव से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के गांव-कस्बों के स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच ब्लॉक और जिला लेवल पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। वहीं राज्य स्तर पर आयोजित हुई और वहीं विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर चलाना भी काटे गए।
इस दौरान सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया। विभाग की ओर से हर संभव प्रयास कर आमजन को तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आईईसी अनुभाग की ओर से सोशल मीडिया पर लगातार तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
            सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले में 31 मई को सुबह 11 बजे सभी संस्थानों, चिकित्सालयों, न्यायालयों, विभागों, आंगनबाड़ी केंद्रों, शिक्षण संस्थाओं सहित अन्य स्थलों पर शपथ ली जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................