भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का कोशिथल में किया कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत

Oct 10, 2020 - 03:26
 0
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का कोशिथल  में किया कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत

भीलवाड़ा,राजस्थान
भीलवाडा जिले की सहाडा तहसील की ग्राम पंचायत कोशिथल के  मेन  बस  स्टैंड पर  आपणी ढाणी के  बाहर   भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेशाध्यक्ष  सतीश  पुनिया  का  भाजपा के  क्रांन्तिकारी युवा  नेता  किशन  सिंह  (केप्सा ) के   नेतृत्व में  गांव के  गणमान्य लोग  व युवा मोर्चा के  सदस्यों ने  गर्मजोशी से  माल्यार्पण कर गुलदस्ता , भगवा ओपर्णा व मेवाड  की  आनबान ओर  शौर्य की  प्रतिक कोशिथल  की प्रसिद्ध  तलवार  भेट  की  ओर  कोशिथल  की ग्रामीण जनता द्वारा  हर  समय भाजपा की  रिती _ निती  को  आगे  बढाने की  अपील  की ।

भाजपा  प्रदेशाध्यक्ष  सतीश पुनिया सहाड़ा-रायपुर विधायक कैलाश त्रिवेदी के स्वर्गवास पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिये  रायपुर से जयपुर  प्रवास के दौरान कोशिथल में  भाजपा के  युवा नेता किशन  सिंह  (केप्सा ) के साथ  कोशिथल  की ग्रामीण जनता  से  रूबरू  हुवे  ओर  आगामी  पंचायत  समिति सदस्य  व जिला  परिषद सदस्य  चुनाव में  भाजपा को  प्रचंड  बहुमत  दिलाने  पर  मंथन  किया । केप्सा  ने  आगामी  दिनों में  होने वाले  चुनावों में  सहाड़ा-रायपुर  क्षेत्रों में  पार्टी के  सभी  प्रत्याशी को  जिताने  का  प्रदेशाध्यक्ष सतीश  को  भरोसा दिलाया है । स्वागतम  कार्यक्रम में  गांव के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधी , युवा मोर्चा के  कार्यकर्ता शामिल  हुए

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................