कुश्ती में परचम: 70वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इंदपुर (गोविंदगढ़) के जतिन कुमार ने जीता कांस्य पदक

Oct 15, 2026 - 21:03
 0
कुश्ती में परचम: 70वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में  इंदपुर (गोविंदगढ़) के जतिन कुमार ने जीता कांस्य पदक

गोविंदगढ़, अलवर
खेल जगत से अलवर जिले के गोविंदगढ़ ब्लॉक का नाम रोशन करने वाली एक बेहद गौरवशाली खबर सामने आई है। राज्य स्तर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में यहाँ के एक प्रतिभावान छात्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया है।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्दपुर के  प्रधानाचार्य राकेश उज्ज्वल ने बताया कि  नगर जिला डीग में 70वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक / उच्च माध्यमिक 19 वर्षीय छात्र कुश्ती प्रतियोगिता के 86 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्दपुर (अलवर) के छात्र जतिन कुमार (कक्षा 12, कला संकाय) ने बेहतरीन दांव-पेच दिखाते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया है। जतिन की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और विद्यालय परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।

​माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय परिवार का जताया आभार

अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय जतिन कुमार ने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य राकेश उज्जवल और उपप्रधानाचार्य घनश्याम दत्त के कुशल मार्गदर्शन व प्रोत्साहन को दिया है। छात्र की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................