आदर्श समाज समिति इंडिया की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Sep 6, 2021 - 15:20
 0
आदर्श समाज समिति इंडिया की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

उदयपुरवाटी (झुन्झुनू, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) झुंझुनू जिले की गांधी कृषि फार्म सूरजगढ़ में रविवार को धर्मपाल गांधी की अध्यक्षता में आदर्श समाज समिति की इंडिया की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। धर्मपाल गांधी को अध्यक्ष, राजेंद्र कुमार को सचिव, विकास कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सुनील कुमार कठानियां को सह सचिव व पूर्ण सिंह हरियाणा को उपाध्यक्ष बनाया गया। रेनू मिश्रा इलाहाबाद, एडवोकेट हजारीलाल सुनियां, अनुजा मिश्रा लखनऊ, एडवोकेट मुजाहिद हुसैन चौधरी अमरोहा यूपी, धर्मेंद्र अरोड़ा गाजियाबाद, अजीत सिंह हिसार, संघमित्रा राएगुरु रायपुर छत्तीसगढ़, संदीप सिंह जालंधर पंजाब, अलका अस्थाना लखनऊ, गोपाल शर्मा दिल्ली, कृष्ण कुमार, सतीश कुमार, सोनू कुमारी, दिनेश कुमार, अंजू गांधी, अमित कुमार, सुनील गांधी,  प्रिया, राजेंद्र मास्टर, राधेश्याम बाकोलिया, कंचन गुप्ता दिल्ली, शंकरलाल नासिक महाराष्ट्र, फूलचंद मास्टर, रवि प्रकाश हैदराबाद को सदस्य बनाया गया है। एक महीने में देश भर में कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज व देश में शांति और भाईचारा स्थापित करना, गरीब, मजदूर व शोषित वर्ग को उनके हक अधिकार व न्याय दिलाना, राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा करना, सरकारी जमीन व सार्वजनिक संस्थानों को बचा कर रखना, देश की आजादी के लिए जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करना व प्रतिभाओं का सम्मान करना। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोकना और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू करने के अलावा अन्य सार्वजनिक कार्यों में संगठन की सक्रियता रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................