आसींद भाजपा मंडल की सशक्त बूथ निर्माण के लिए बैठक हुई संपन्न

Aug 27, 2021 - 02:07
 0
आसींद भाजपा मंडल की सशक्त बूथ निर्माण के लिए  बैठक हुई संपन्न

आसींद  (भीलवाड़ा, राजस्थान/ रूपलाल प्रजापति) भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल आसीन्द की बैठक केसरपुरा बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई बैठक मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर की अध्यक्षता में सशक्त बूथ निर्माण के लिए बैठक हुई बैठक में आसीन्द हुरडा विधानसभा प्रवासी रघु शर्मा, विधायक जबर सिंह ,निर्वतमान विधायक रामलाल गुर्जर, आसींद नगर पालिका अध्यक्ष देबीलाल साहू, मंडल प्रभारी मदनलाल  भंडारी, जिला उपाध्यक्ष शक्तिसिंह  कालियास पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल डाड, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र गुर्जर, जनसंघ के कार्यकता प्यारचंद  लोढ़ा,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण  सैन,मंडल उपाध्यक्ष गोपाल  शास्त्री, महामंत्री महावीर गागाॅहेला, दिनेश पहाड़िया, दीपक कुमार, मंत्री भागुराम गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य गोपाल तैली, महेश कुमार, भगवती देवी कुमावत, सोमी पुरी गोस्वामी, लक्ष्मण, भैरुलाल, सुरेश सहित शक्ति के केन्द्र संयोजक एवं बुथ अध्यक्ष बूथ सयोजक भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता, मंडल में उपस्थित सभी मोर्चा अध्यक्ष कर्मठ कार्यकर्तागण और युवा साथी कार्यक्रम में 14 ग्राम  पंचायतों पर प्रभारी की नियुक्ति कर बूथ निर्माण की कार्यशाला पर कार्यकत्र्ताओं के प्रवास पर वार्तालाप हुई। रघु शर्मा के मार्गदर्शन में शक्ति केंद्र पन्ना प्रमुख इत्यादि के बारे में चर्चा विचार विमर्श हुआ एवं आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग देना प्रस्तावित किया। मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर ने जिला नेतृत्व एवं प्रदेश द्वारा मिलने वाले पार्टी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने का आश्वासन दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................