पुलिस व ग्रामीणो के बीच लठम-लठठा पुलिसकर्मी व महिलाऐ चोटिल, जीप क्षतिग्रस्त

Sep 24, 2021 - 23:47
 0
पुलिस व ग्रामीणो के बीच लठम-लठठा पुलिसकर्मी व महिलाऐ चोटिल, जीप क्षतिग्रस्त

पहाड़ी (भरतपुर,राजस्थान)  गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लाडमका में शुक्रवार को सुबह पुलिस व एक  ग्रामीण परिवार के बीच जमकर कर हुई लठम लठठा चले पत्थर,पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त पुलिस कर्मी सहित महिलाऐ चोटिल हो गई है। पुलिस ने राजकार्य में बाधा पहुचाने का मामला दर्ज कर एक जनो को  गिरफ्तार किया है। गोपालगढ पुलिस  मुकदमा नम्बर-43/20 में महिला के हत्या के मामले मे 306 के मुलजिम  इजरत अली को पकडने पहुची। पुलिस व ग्रामीणो के बीच जमकर लाठी डण्डे चले पत्थराव मे घरो की महिला व पुलिसकर्मी  चोटिल होगए पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई है।पुलिस ने मोैके से एक जने को हमला करने  के आरोप मे गिरफ्तार कर राजकार्य मेंं बाधा पहुचाने को मामला दर्ज किया है। 
 उधर लाडमका निवासी सौकत का आरोप है उसके बेटा आसिफ ने भाजपा  के टिकट पर,  काग्रेस के साजिद के खिलाफ पंचायत समिति सदस्य पद का चुनाव लडा था।

उस रजिंश को लेकर दबाब में पुलिस ने अचानक घर मे हमला बोल दिया। जिसमे महिलाओं पर तावडतोड लाठी डण्डे बरसाऐ गऐ है महिलओं को बेअदव कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द्र जैन, उमर मोम्मद,, मनीष शर्मा जुम्मे खा,लियाकत,बलजीत सिह,आदि कार्यकर्ताओ का एक प्रतिनिधी मण्डल ने थाने पहुचकर पुलिस से घटनाक्रम की जानकारी ली। उसके बाद लाडमका पहुचकर पीडित पक्ष से मुलाकत की है।भाजपा का आरोप-  भाजपा के पूर्व प्रधान रविन्द्र जैन प्रेस वर्ता मे कहॉ कामां विधायक जाहिदा खान का बेटा साजिद खान पहाडी पंचायत समिति का प्रधान बना है। साजिद खा के खिलाफ आसिफ खॉ  ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लडा था। उसी रजिंश के चलते पुलिस ने दलबल के साथ आसिफ के घर दबिश देकर महिलाओ पर ताबड तोड लाठी डण्डे बरसाऐ।

पुलिस ने आसिफ के भाई को  महिला की हत्या के मामले में मुलजिम बताकर दबाब में बदले की भावना से कार्रवाही की है।जिसकी भत्र्सना करते हुए आरोप लगाया है पुलिस ने आसिफ के खिलाफ विभिन्न धारो मे  झूठा मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर ले आई है। काग्रेस के शासन  में महिलाऐ सुरक्षित नही है क्षेत्र में काफी अपराधी खुले घूम रहे हैपुलिस उन्हे क्यो नही पकडती है। राजवीर सिंह (थानाप्रभारी गोपालगढ़) का कहना है कि-  पुलिस 34/2020 में 306 मामले में  आसिफ का भाई इजराइत अली पुत्र शौकत मुलजिम  था। जो घर आया  हुआ था।जिसको गिरफ्तार करने पुलिस गई थी। जहॉ पुलिस पार्टी पर महिला  व परिजनो ने मिलकर हमला बोल दिया। जिसमें पुलिस की जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया है हमले मे  दो पुलिस कर्मी फैयाज, राजकु मार चोटिल हो गए है। पुलिस बडी मुश्किल से जानबचाकर आई है। पुलिस ने राजकार्य मेंं बाधा पहुचाने पुलिस पार्टी पर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें आसिफ पुत्र  शौकत निवासी लाडमका को राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया  गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................