मृत्यु के भय से दूर करती है भागवत कथा:- पंडित दिनकर

Oct 21, 2021 - 21:57
 0
मृत्यु के भय से दूर करती है भागवत कथा:- पंडित दिनकर

उदयपुरवाटी (झुंझुनु, राजस्थान/ सुमेर सिंह राव)  जमवाय माता मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक पंडित दिनकर महाराज ने कहा कि भागवत कथा मृत्यु के भय से दूर करती है। हर मनुष्य को भागवत कथा श्रवण करना जरूरी है। क्योंकि भागवत कथा श्रवण मात्र से ही प्राणी आवागमन के कुचक्र से छूट जाता है। वैसे तो ग्रंथों में प्रमाण मिले हैं इस मोक्षदायिनी भागवत को जिसने भी सुना सभी को मोक्ष प्राप्त हुआ है। कथा सुनने वाले मनुष्य हो, जीव जंतु हो, पशु पक्षी हो या कोई भी जीवात्मा हो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मौके पर दिनेश शर्मा दंपति ने व्यासपीठ की पूजा अर्चना की। इस दौरान सुरेंद्र सिंह शेखावत, श्रीराम महरानियां, गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रह्लाद सिंह, किशोर सिंह आरआई, हनुमान प्रसाद सैनी, पोकर मल सैनी सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................