भारत विकास परिषद महिला मंडल मनाएगा गरबा महोत्सव

Oct 7, 2021 - 22:12
 0
भारत विकास परिषद महिला मंडल मनाएगा गरबा महोत्सव

बयाना (भरतपुर, राजस्थान) भारत विकास परिषद महिला मंडल द्वारा गरबा महोत्सव मनाने को लेकर मीटिंग का आयोजन परिषद के मुख्य संरक्षक डॉ रामकुमार गुप्ता  के आतिथ्य में उनके निवास पर आयोजित हुआ। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष राजेश गोयल ने की महिला प्रमुख रजनी गुप्ता ने बताया की परिषद द्वारा गरबा महोत्सव 18 अक्टूबर को धूमधाम से मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। सांस्कृतिक प्रमुख बबीता जैन ने कहा कि शारदीय नवरात्रों में गरबा महोत्सव का भी एक विशेष महत्व है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राधा अग्रवाल, योगा प्रमुख दर्शनवाला खत्री, शिक्षाविद रेनू मिश्रा, रजनी गर्ग, पूजा शर्मा, अनीता गुप्ता, महामंत्री रमन धाकड़, जितेंद्र रावत, सीए विष्णु गर्ग, भगवान स्वरूप अग्रवाल, अशोक गोयल, हरिओम शर्मा सहित परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................