स्वामी हरी चैतन्य पुरी के जन्मोत्सव पर पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

Jun 12, 2021 - 20:16
 0
स्वामी हरी चैतन्य पुरी के जन्मोत्सव पर पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

कामां (भरतपुर,राजस्थान) कामां के विमल कुंड स्थित हरि कृपा आश्रम पर शनिवार को स्वामी हरी चैतन्य पुरी महाराज के 61 वें जन्मोत्सव पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन व अपनाघर सेवा समिति इकाई कामां द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। 
अपना घर सेवा समिति कामा के अध्यक्ष संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि बेजुबान परिंदों के लिए परिंडे बांधने की श्रृंखला में स्वामी हरी चैतन्य पुरी महाराज के जन्मोत्सव पर हरि कृपा आश्रम पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ कामवन के संयुक्त तत्वाधान में परिंडे बांधे गए तो वही हरि चैतन्य पुरी महाराज का जन्मोत्सव पर अभिनंदन भी किया गया।

इस अवसर पर चैतन्य पुरी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार वृक्ष लगाकर प्रकृति का संतुलन स्थापित करना आवश्यक है उसी प्रकार बेजुबान परिंदे जो भीषण गर्मी में त्रस्त दिखाई देते हैं और अपनी जुबान से कुछ कह भी नहीं पाते हैं के लिए परिंडे बांधना बड़ा ही पुण्य का कार्य है।  इस अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप  के अध्यक्ष सुनील तमोलिया, हरप्रसाद नाटाणी, महेंद्र अरोड़ा, ऋषभ जैन, लोकेश खंडेलवाल,रोहन जैन, नैतिक जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट- हरिओम मीणा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................