राजगढ़ में आयोजित हुआ भाजपा कार्यकर्ता परिचय कार्यक्रम

Aug 18, 2021 - 01:36
 0
राजगढ़ में आयोजित हुआ भाजपा कार्यकर्ता परिचय कार्यक्रम

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/महावीर सैन) भाजपा मंडल द्वारा कार्यकर्ता परिचय कार्यक्रम शेखा की बगीची हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री, राजसमंद सांसद राजकुमारी दीया कुमारी रही अन्य अतिथियों में जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरुका व विशिष्ट अतिथि शेखा की बगीची हनुमान मंदिर संत प्रहलाद दास महाराज रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीया कुमारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से परिचय किया और क्षेत्र की जनता के साथ संवाद कर उनके सुखः दुःख में साथ रहने का आव्हान किया।  जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरुका ने दीया कुमारी का परिचय कराया कि आप प्रदेश में महामंत्री और सांसद है  उनका तपोभूमि अलवर जिले में आगमन पर सभी कार्यकर्ताओं की और से स्वागत किया। राजगढ़ भाजपा मंडल, पालिका अध्यक्ष, महिला मोर्चा, व मीणा समाज द्वारा दीया कुमारी का दुपट्टा, साड़ी व लूगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी रहे विजय समर्थलाल मीणा, जिला महामंत्री पवन जैन, शिवलाल मीना, जिला मंत्री जितेंद्र राठौड़, नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया, पूर्व युवामोर्चा जिलाध्यक्ष जलेसिंह, मंडल उपाध्यक्ष हुकुम राज, सीमा विजय, मंडल महामंत्री अजय यादव, मंडल मंत्री दिनेश सैन, ज्योति सचदेवा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बैनी प्रसाद सैनी, सतेंद्र सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति विजय शक्तिकेन्द्र प्रभारी जितेंद्र सैनी, लोकेश रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, पार्षद रूप नारायण मीणा, धर्म चंद सैनी, अलका सैनी, मीना विजय, राकेश साहू, प्रदीप जैन, युवा मोर्चा राजपाल मीणा, महावीर सेन, मनीष सैनी, लोकेश शर्मा, राहुल गुप्ता, नमो ऐप संयोजक विशाल विजय, जिला संयोजक नरेश यादव,  सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................