विधुत अधिकारियो की समझाईश के बाद ग्रामीण,धरना समाप्त

Dec 20, 2020 - 22:37
 0
विधुत अधिकारियो की समझाईश के बाद ग्रामीण,धरना समाप्त

बयाना/भरतपुर/राजीव झालानी

बयाना,20 दिसम्बर। गांव खेडलीगडासिया में काफी समय से ठप्प पडी विधुत आपर्ति की समस्या से गुस्साए ग्रामीणो की ओर से दो दिन से वहां के 132 केबी विधुत स्टेशन की तालाबन्दी कर किये जा रहे विरोध प्रदर्शन को रविवार को मौके पर पहुंचे विधुत निगम के अधिकारियो की समझाईश व आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया।

गांव खेडलीगडासिया के ग्रामीणो की ओर से 132 केबी विधुत केन्द्र की तालाबन्दी कर दो दिन से धरना प्रदर्शन कर आन्दोलन किया जा रहा थां। प्रदर्शनकारी ग्रामीणो का आरोप था। कि कई दिनो से विधुत निगम के स्थानीय अधिकारियो व कर्मचारियो की मनमानी के चलते 132 विधुत केन्द्र व गांव की विधुत आपूर्ति व्यवस्था अस्त व्यस्त पडी है। सरकार की घोषणा के बाबजूद किसानो को खेतो की सिंचाई के लिऐ बिजली आपूर्ति नही की जा रही है। जिससे उनके खेतो में खडी रवी की फसले सिंचाई के अभाव में सूखने के कगार पर है। ग्रामीणो का आरोप था कि गांव में कई दिनो से सिंगल फै्रस व घरेलू विधुत आपूर्ति भी ठप्प पडी है जिसके कारण महिलाओ व स्टूडेंन्टो को भी काफी परेशानीयो का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणो ने बताया कि समस्या के समाधान कराने बाबत सम्बन्धित उच्चाधिकारियो को कई बार अवगत कराया गया किन्तु समस्या का समाधान नही हो सका है।

ग्रामीण प्रेमसिहं ने बताया कि रविवार को मौके पर पहुंचे विधुत निगम के अधिशाषी अभियन्ता डी0के0गुप्ता की समझाईश व आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और धरना प्रदर्शन समाप्त करते हुऐ उनकी मांगो का समाधान सात दिवस में नही होने पर फिर से आन्दोलन की चेतावनी दी हे। सहायक अभियन्ता के अनुसार गांव की बिघुत आपूर्ति के सुधार व किसानो को नियमित 6 घन्टे विधुत आपूर्ति किये जाने बाबत सम्बन्धित कर्मचारियो को आवश्यक निर्देश दिये गये है तथा नये फीडर व ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार कर निगम के उच्चाधिकारियो को भेजे जाऐगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................