नौरंगपुरा मैं घुमंतू जाति के मेधावी छात्रों का अभिनंदन समारोह आयोजित

Jul 5, 2025 - 14:17
 0
नौरंगपुरा मैं घुमंतू जाति के मेधावी छात्रों का अभिनंदन समारोह आयोजित

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित नवरंगपुरा बूढ धाम बालाजी आश्रम पर शनिवार को मंदिर श्री हनुमान जी विकास ट्रस्ट के तत्वाधान में घुमंतू जाति के मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सिंह शेखावत ने की जबकि मुख्य अतिथि खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर की धर्मपत्नी पूनम देवी थी l व विशिष्ट अतिथि एस.एच.ओ  कैलाश चंद बबाई, गोकुलचंद प्रजापति अध्यक्ष मंदिर ट्रस्ट ,कथाकार रणवीर भाई जी शेखावाटी वाले, समाजसेवी मदनलाल भावरिया, कैलाश चंद्र रोहिलाण, हजारीलाल मीना ,रतनलाल मीना थे l विधायक धर्मपाल गुर्जर की धर्मपत्नी पूनम देवी ने बोलते हुए कहा कि घुमंतू जाति के बच्चों को सरकार हर संभव मदद दे रही है वह शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने मां-बाप एवं समाज का नाम रोशन करें क्योंकि शिक्षा ही शेरनी का वह दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा lकार्यक्रम में सर्वप्रथम सेवा भारती के संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद द्वारा व विभाग संघ चालक अशोक सिंह द्वारा बूढ धाम बाल संस्कार केंद्र लोहार बस्ती कांकरिया का शुभारंभ किया गया l तथा लोहार बस्ती की सपना कुमारी को प्रेरक नियुक्त किया गया l इसके बाद अरावली कॉलेज नीमकाथाना के एचडी कैलाश चंद्र रोहिल्ला द्वारा अपने पिता की स्मृति में बनाए गए बजरंग द्वार का खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर की धर्मपत्नी पूनम द्वारा उद्घाटन किया गया l कार्यक्रम में तीन लोहार एक सपेरा 10 भोपा व 28 बच्चे नवरंगपुरा के उनका सम्मान किया गया l कार्यक्रम में बच्चों के कपड़े व स्टेशनरी वितरित की गई 25 महिलाओं को तीन तीन पोशाक वितरित की गई l कार्यक्रम का संचालन मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना ने किया l इस अवसर पर सभाचंद जाखड़, सरदार सिंह ,माता दिन, मालाराम जाखड़ ,महेंद्र सिंह जाखड़ ,कन्हैयालाल बुडानिया, वेद प्रकाश आदित्य ,शीशराम जाखड़ ,ओमप्रकाश बिजारणिया, ग्यारसी लाल ,पहलाद सिंह, देशराम, गुलाबी देवी ,चुकली देवी , विमला प्रजापति ,मंजू कथाकार सहित कई लोग मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................