जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व का समापन के साथ ही क्षमावाणी पर्व मनाया
रामगढ़ अलवर) रामगढ़ कस्बे मे जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व का समापन के साथ ही क्षमावाणी पर्व मनाया गया, जैन समाज के प्रवक्ता एडवोकेट मोहित जैन, अजीत जैन ने बताया कि रामगढ़ कस्बा स्थित दिगंबर जैन मंदिर रामगढ़ में पिछले 10 दिनों से आयोजित दशलक्षण पर्व का समापन अनंत चतुर्दशी को हुआ एवं आज श्री जी की रथ यात्रा एवं शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर रामगढ़ से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होती हुई जैन मंदिर में पहुंची, जिसमें समाज की महिला और युवतियों न बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए डांडिया नृत्य और बैंड बाजे की धुन पर चले धार्मिक भजनों पर डांस किए। श्री जी की शोभायात्रा मंदिर में पंहुचने के पश्चात भगवान का अभिषेक शांति धारा पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत सभी ने एक दूसरे से क्षमा याचना कर क्षमावाणी पर्व मनाया और साथ ही दूरदराज में बैठे अपने परीचित और मिलने वाले मित्र बंधुओं से सोशियल मीडिया के माध्यम से जाने अनजाने में हुई गलतियों की क्षमा याचना मांगी l
इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष रघुवर दयाल जैन , मोहित जैन एडवोकेट, अजीत जैन,प्रदीप मित्तल, अनिल जैन, मनोज जैन, सचिन जैन नत्थू लाल जैन ,रामदास जैन ,योगेश जैन ,रामजीलाल जैन, शुभम जैन राकेश जैन ,आकाश जैन ,कौशल किशोर जैन, शांति जैन, राजेन्द्र जैन सहित जैन समाज के अनेक महिला पुरुष व बच्चे मौजूद रहे l