भाजपा युवा मोर्चा की बैठक का हुआ आयोजन

Aug 29, 2020 - 23:35
 0
भाजपा युवा मोर्चा की बैठक का हुआ आयोजन

अलवर,राजस्थान 
राजगढ़ (29 अगस्त) ग्राम पंचायत नाथलवाडा के गांव नारायणपुर में स्थित श्री मुरली मनोहर महाराज मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राजपुर धमरेड़ मंडल के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष कमल जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अभिषेक मिश्रा ने अपने संबोधन में युवाओं को भाजपा पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया व भाजपा पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी बताई। इस मौके पर राजेंद्र मीणा नीमला, रोहिताश नाथावत ,सुनील सिंह नाथावत, गोविंद सिंह, विष्णु शर्मा ,सीताराम रेबारी, राम सहाय शर्मा ,हेमंत भट्ट सकट,व प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

  • संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow