खेड़ली नगर पालिका में रचा इतिहास पहली बार निर्विरोध बना भाजपा का चेयरमैन

Dec 18, 2020 - 00:39
 0
खेड़ली नगर पालिका में रचा इतिहास पहली बार निर्विरोध बना भाजपा का चेयरमैन

अलवर,राजस्थान 
 कठूमर: नगर पालिका खेड़ली में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से साहिल बंसल एवं भाजपा से संजय गीजगडिया ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था जिसके चलते आज दिनांक 17 दिसंबर 2020 को नगर पालिका खेड़ली में कांग्रेस प्रत्याशी साहिल बंसल द्वारा नगर पालिका खेड़ली से अध्यक्ष पद से पर्चा वापस ले लिया जिससे भाजपा के संजय गीजगडिया नगर पालिका खेड़ली में निर्विरोध अध्यक्ष बन गये संजय गीजगडिया भाजपा में अनेक पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और नगर पालिका खेड़ली में पार्षद भी रह चुके हैं।वर्तमान में वार्ड नंबर 14 से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुने गए हैं संजय गीजगडिया व्यवहारिक और मिलनसार होने के साथ भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं संजय गीजगडिया बनने पर युवा शक्ति जोश हैं और नगरपालिका खेड़ली कस्बे में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है तथा लोगों में खुशी का माहौल पैदा हुआ है इसके चलते संजय गीजगडिया ने भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय नरूका एवं पूर्व विधायक रमेश खींची का आभार जताया है साथ में कठूमर सरपंच शेर सिंह मीणा भाजपा मंडल अध्यक्ष कठूमर सुनील बजाज आदि रहे उपस्थित रहे
रिपोर्ट - दिनेश लेखी

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................