सत्ता का हर सितम सहते हुए भी किसानों के हक की आवाज बुलंद करते रहेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता---- टकसालिया

Oct 5, 2021 - 14:08
 0
सत्ता का हर सितम  सहते हुए भी किसानों के हक की आवाज बुलंद करते रहेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता---- टकसालिया

डीग / भरतपुर / पदम जैन 

ड़ीग - 4 अक्टूबर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखीमपुर खीरी जाने से रोक कर पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष निरंजन लाल टकसालिया के नेतृत्व में डीग कस्बे के लक्ष्मण मंदिर पर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का पुतला दहन किया।
 इस अवसर पर  पॉलिका अध्यक्ष टकसालिया ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस द्धारा  हिरासत में लिए जाने पर रोष जताते हुए कहा कि कृषि कानून का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज मंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी दौड़ा कर जिस तरह रौदा गया और किसानों की हत्या हो गई यह बरर्बरता की पराकाष्ठा है  l इसके बाद कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जो पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने लखीमपुर खीरी जाना चाहती थी उन्हें जिस तरह से उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा पुलिस से रुकवा कर गैर कानूनी ढंग से हिरासत में लिया गया है वह फ़ाशिष्ट वादी सोच का परिचायक और लोकतंत्र  के साथ मजाक है। जिसकी हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और मांग करते हैं की कांग्रेश पार्टी की महासचिव को तत्काल रिहा कर पीड़ित परिवारों से मिलने लखीमपुर खीरी जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सत्ता का हर सितम सह किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे ।इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे । सोमवार को ही कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं  ने जिला अध्यक्ष सूरज बघेल के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय के समक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला जलाते हुए जमकर नारेबाजी की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................