गुरू नानक देव का 556 वा प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के कांकवाडी बाजार स्थित गुरुद्वारा में बुधवार को गुरुद्वारा सिंह सभा राजगढ़ की ओर से सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देवजी का 556वां प्रकाशोत्सव पर्व मनाया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता सुरजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा में चल रहे तीन दिवसीय अखण्ड पाठ साहिब का बुधवार सुबह 10 बजे समापन हुआ। इसके बाद दोपहर को कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें भाई हरनेक सिंह व सरदार सुरजीत सिंह ने शबद गायन व गुरुबाणी कीर्तन किया। दोपहर को गुरु के अटूट लंगर का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों ने लंगर चखा। इसी दिन सांय 9 बजे विशेष कीर्तन दरबार एवं बच्चों का कवि दरबार सजाया गया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर समाज के गणमान्य जन मौजूद रहे।