सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग

Jun 21, 2020 - 20:29
 0
सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग

बयाना भरतपुर

बयाना 21 जून। ग्राम पंचायत बंधबारैठा में कुछ समय से सक्रिय हुए दबंगों व भूमाफियाओं की ओर से सरकारी भूखंडों पर अतिक्रमण कर कब्जे करने की होड मची हुई है। पुलिस व राजस्व विभाग को बार बार शिकायत किए जाने के बावजूद वह भी चुप्पी साधे है। जिससे भूमाफियाओं व अतिक्रमणकारीयों के हौंसले बुलंद है। वहां की महिला सरपंच सुमित्रादेवी, राजेन्द्र प्रसाद, फत्तेसिंह, गोविंदसिंह, होरीलाल, भूपेन्द्र, ओमप्रकाश आदि ने उपखंड अधिकारी सुनील आर्य को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूखंडों पर हो रहे अतिक्रमणों को हटवाए जाने की मांग करते हुए बताया है कि गांव बंधबारैठा स्थित बेशकीमती सरकारी भूखंडों पर गांव मडपुरिया के कई लोगों ने गिरोहबद्ध होकर हथियारों के दम पर इन भूखंडों पर अतिक्रमण कर कब्जे कर लिए है और जेसीबी मशीन चलाकर वहां उगे कई बडे पुराने पेडों व वनस्पतियों को नष्ट तथा पुराने मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow