जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित ने किया पदभार ग्रहण, जिला परिषद में हुआ समारोह

Sep 8, 2021 - 23:36
 0
जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित ने किया पदभार ग्रहण, जिला परिषद में हुआ समारोह

सिरोही जिला पंचायती राज व्यवस्था के इतिहास में भाजपा ने जिला परिषद में दूसरी बार परचम लहराया ओर भाजपा के नव निर्वाचित जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित एवम जिला उप प्रमुख मनीषा मीना ने बुधवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया. इससे पहले भगवान सारणेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
जिला प्रमुख पुरोहित ने सर्वप्रथम जिला परिषद की सीढ़ियों पर धोक लगाकर एवं अपने कार्यालय में भारत माता का पूजन कर अपना पदभार ग्रहण किया।इस दौरान अर्जुन पुरोहित ने जिला प्रमुख का पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित पद भार ग्रहण समारोह में उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी कि जिले में विकास के पथ पर कैसे बढ़े इसका रोड मैप तैयार कर योजनागत तरीके से कार्य किया जाएगा।इसके बाद उन्होंने विकास कार्य करवाने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण का संकल्प लिया।ओर कहा कि प्रदेश में सरकार कांग्रेस कि है ऐसे में अगर क्षेत्र में विकास के लिए संघर्ष करना पड़ा तो वह भी करेंगे व जिले में कोंग्रेस के प्रताड़ना राज का खात्मा कर मोदी सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुचाया जाएगा.
 जनता ने जिस उम्मीद से भाजपा को जिलेभर में पूर्ण बहुमत दिया है उसका सम्मान करेंगे।जनता ने भाजपा में विश्वास किया है, इसे ऋणी बनकर चुकाना है। जनता का कर्ज हमें गांव-ढाणी में विकास कर चुकाना है। समस्याओं का समाधान करना है। तब हम जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे। इस दौरान जिला प्रमुख पुरोहित ने कहा कि अब भाजपा की कड़ी से कड़ी मिलना बताते हुए विकास कराने की बात कही। जनता का विश्वास भी जीतने की बात कही।

  • ramesh suthar

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................