थाना अधिकारी के नेतृत्व में बहरोड़ थाना पुलिस ने निकाली महिला जागरूकता रैली

Nov 5, 2020 - 00:24
 0
थाना अधिकारी के नेतृत्व में बहरोड़ थाना पुलिस ने निकाली महिला जागरूकता रैली

अलवर,राजस्थान 
बहरोड़। भिवाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना अधिकारी विनोद सांखला के नेतृत्व में  बहरोड़ थाना पुलिस ने मंगलवार को कस्बे में महिला सुरक्षा कार्यक्रम अभियान आवाज के तहत महिलाओं की जनचेतना रैली निकाली। इस अवसर पर थाना अधिकारी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज, बाल विवाह एवं महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की जानकारी तुरंत प्रभाव से पुलिस को देने की बात कही और महिला एवं बालिका को सशक्त बनाने पर बल दिया। थाना पुलिस और महिलाओं ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर कस्बे के मुख्य मार्ग से अभियान आवाज के तहत जनचेतना रैली निकाली। 
थाना अधिकारी ने बताया कि भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देशन पर आॅपरेशन आवाज के तहत महिलाओं को साथ लेकर रैली निकाली गई है और जागरूक करने का प्रयास किया गया है। साथ ही महिला उत्पीड़न सम्बन्धी जानकारी तुरंत पुलिस को देने की बात कही है। डा. सविता गौस्वामी ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एसपी की ये अच्छी पहल है ,, आवाज उठाना,, महिलाएं उत्पीड़न की शिकार होती रहती थी। लेकिन अपनी आवाज नहीं उठाती थी। इससे महिलाएं जागरूक होंगी।

  • योगेश शर्मा की रिपोर्ट 

 
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................