विश्व दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगों का किया सम्मान

Dec 4, 2021 - 22:46
 0
विश्व दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगों का किया सम्मान

राजगढ़ (अलवर, अलवर/ राजकुमार गुप्ता) विश्व दिव्यांगजन दिवस पर शुक्रवार को कस्बे के गोविंद देव बाजार स्थित श्री ब्राह्मण धर्मशाला में शहर के प्रबुद्धजनों द्वारा दिव्यांगजनों का तिलक, माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। नारायण सेवा संस्थान राजगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष खेमसिंह आर्य ने बताया कि दिव्यांगजनों का सम्मान करने से दिल को खुशी मिलती है। हम सभी को अपना नजरिया बदलकर दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयत्न करना चाहिए। जितनी हो सके दिव्यांगजनों की सहायता करनी चाहिए। उन्हें आरक्षण के साथ संरक्षण की भी आवश्यकता है। इस मौके पर मदनलाल शर्मा ने बताया कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि  दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा देय सभी सरकारी सुविधाओं व योजनाओं का लाभ मिल सकें। इस अवसर पर रत्तीराम यादव, वंश परेवा, रामकिशोर लखेरा, गुलाब प्रजापत सहित 5 दिव्यांगजनों का सम्मान किया गया। इस मौके पर खेमसिंह आर्य, मदनलाल शर्मा, गिर्राज प्रजापत, कुलदीप सिंह आर्य, राजेश शर्मा, पार्षद रूपनारायण मीना, बृजेन्द्र मिश्रा सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है