कोरोना महामारी से निपटने के लिए जागरुकता अभियान के अंतर्गत बांटे पम्पलेट और श्रमिकों को समझाया

Jun 23, 2020 - 23:30
 0
कोरोना महामारी से निपटने के लिए जागरुकता अभियान के अंतर्गत बांटे पम्पलेट और श्रमिकों को समझाया

रामगढ़,अलवर
रामगढ़!! अनलॉकडाउन के दौरान कोरोना महामारी से बचने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के अंतर्गत कस्बा अलावडा में इब्तिदा संस्था के कोर्डिनेटर हरिराम प्रजापत,भाग्य श्री सैनी और अधिकार सखी पूनम द्वारा कस्बे में मुख्य जगहों पर बैनर लगाए गए और लोगों में पम्पलेट बांटे गए। इसके अलावा कस्बे में चल रहे नरेगा कार्य स्थल पर श्रमिकों की नुक्कड़ सभा कर इस महामारी से बचने के लिए मास्क लगा कर और सोशियल डिस्टेंस बनाते हुए कार्य करने एवं बार बार हाथ धोने के बारे में जानकारी दी गई।
 

राधेश्याम गेरा की रिपोर्ट 
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow