ब्रह्म ज्ञान से ही परिपक्व हो सकता है ईश्वर पर विश्वास- सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज

Nov 30, 2021 - 11:25
 0
ब्रह्म ज्ञान से ही परिपक्व हो सकता है ईश्वर पर विश्वास- सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज

खैरथल (अलवर, राजस्थान/ हीरालाल भूरानी) तीन दिवसीय 74 वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की प्रथम दिवस के सत्संग समारोह में अपने पावन आशीर्वाद प्रदान करते हुए सदगुरु माताजी ने कहा कि प्रभु परमात्मा पर हमारा विश्वास तभी परिपक्व हो सकता है जब ब्रह्म ज्ञान द्वारा उसे जाना जाता है ईश्वर पर दृढ़ विश्वास रखते हुए जब मनुष्य अपनी जीवन यात्रा भक्ति भाव से युक्त होकर व्यतीत करता है तो वह आनंददायक बन जाती है। संत निरंकारी खैरथल की प्रेस एण्ड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट की मीडिया सहायक सोनम प्रेमी ने बताया कि समागम के दूसरे दिन का शुभारंभ एक रंगारंग सेवा दल रैली द्वारा हुआ जिसमें देश एवं दूर देशों से आए हुए सेवादल के भाई बहनों ने भाग लिया इस सेवा दल रैली में विभिन्न खेल,शारीरिक व्यायाम,शारीरिक करतब, फिजिकल फॉरमेशन के अतिरिक्त मिशन की सिखलाई पर आधारित सेवा की प्रेरणा देने वाले गीत एवं लघु नाटिकाओ को मर्यादित रूप में प्रस्तुत किया गया सेवा दल रैली को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि तन मन को स्वस्थ रखकर समर्पित भाव से सेवा करना हर भक्तों के लिए जरूरी है भले ही वह सेवा दल की वर्दी पहन कर करता हो या बिना वर्दी पहने हर एक में परमात्मा को देखकर हम घर में,समाज में, मानवता के लिए मन से सेवा का भाव रखते हुए जो भी कार्य करते हैं वह एक सेवा का ही रूप है सेवा करते वक्त विवेक और चेतना की निरंतर आवश्यकता होती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है