जवान शंकर प्रसाद जाट उत्तराखंड में सम्मानित
मुंडावर (देवराज मीणा)
सोडावास गांव में पहली क्लास से पढ़े एवं नौकरी की तैयारी भी कर यही से आईटीबीपी में नौकरी हासिल करने वाले सोडावास गाँव के भांजे एवं करवड गांव के रहने वाले शंकर प्रसाद जाट का साहसिक कार्य करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मान किया। जवान शंकर प्रसाद ने पिछले दिनों 5 अगस्त को धराली - (उत्तराखंड) में आए प्राकृतिक आपदा के दौरान साहसिक कार्य किए। वे आइटीबीपी में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। सोडावास गाँव में सम्मानित होने पर ग्रामीणों ने लड्डू बाट कर खुशी जाहिर की।


