बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्री घायल,परीक्षा देने आते समय हुआ हादसा 

Sep 25, 2020 - 22:29
 0
बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्री घायल,परीक्षा देने आते समय हुआ हादसा 

बयाना भरतपुर

बयाना,25 सितम्बर। बयाना-हिण्डौन मेगाहाईवे पर शुक्रबार को डुमरिया फाटक के पास बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्री सहित दो जने गंम्भीर रूप से घायल हो गऐ। जिन्हें उपचार के लिऐ बयाना के राजकीय रैफरल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को गहन उपचार के लिऐ जिला आरबीएम अस्पताल भरतपुर रैफर कर दिया गया। घायल पिता पुत्री करौली जिले के पुलिस थाना सूरौठ के गांव भुखरावली निवासी मोहनबाबू व उसकी पुत्री गायत्रीशर्मा बताऐ है। जो इस दिन यहां के परशुराम कालेज में बीए फाइनल की परीक्षा देने अपने गांव से बाइक पर बयाना आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक सडक पर पशु आ गऐ और बाइक असन्तुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस पर सवार दोनो पिता-पुत्री के गंम्भीर चोटे आने से घायल हो गऐ। 

बयाना से राजीव झालानी की रिपोर्ट,,,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow