विधुत समस्या समाधान शिविर में ग्रामीणों की सुनवाई

Sep 12, 2020 - 21:07
 0
विधुत समस्या समाधान शिविर में ग्रामीणों की सुनवाई
विधुत समस्या समाधान शिविर में ग्रामीणों की सुनवाई


भरतपुर,राजस्थान  
रूपवास (12 सितम्बर) उपखंड क्षेत्र के गांव पुरा में विधुत निगम की ओर से सहायक अभियंता भूपेंद्र पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित विधुत समस्या समाधान शिविर में ग्रामीणों की बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं की सुनवाई कर उनका समाधान कर मोके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए गए।शिविर में निगम के कनिष्ठ अभियंता गौरव पांडे, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित कुमार गुप्ता, विधुत कार्मिक धर्मसिंह, चंद्रभान,पुरुषोत्तम, व चंद्रसिंह आदि ने मौजूद रहकर ग्रामीणों की विधुत संबंधी समस्याओं की सुनवाई कर उनका समाधान किया गया।इस दौरान एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने नए घरेलू विधुत कनेक्शनो के लिए आवेदन पत्रावलियों को जमा कराया।जिनकी स्वीकृति जारी कर डिमांड नोटिस की राशि जमा कराने के आदेश जारी किए गए तथा बिजली के बिलों व वोल्टेज आदि से संबंधित समस्याओं का भी निस्तारण किया गया।

  • संवाददाता नरेंद्र परमार की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow